फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी स्थगित, अब जनवरी के अंत में मॉडल प्रस्तुत करेंगे जिले के सात विद्यार्थी

Sat, 03 Jan 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के सात विद्यार्थी राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेकर अपने अभिनव मॉडल व परियोजनाओं के माध्यम से नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शनी पहले दो और तीन जनवरी को गुरुग्राम में प्रस्तावित थी। अब इसे स्थगित कर दिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी जनवरी के अंत में आयोजित होने की संभावना है।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम विद्यालय शिक्षा निदेशालय एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहित करते हुए उन्हें राज्य व राष्ट्र स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है।
जिला शिक्षा विभाग द्वारा इस कार्यक्रम के दो चरण खंड स्तर और जिला स्तर सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में खंड स्तर से चयनित 105 में से 95 बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए थे। इनमें से प्रथम तीन स्थानों पर 21 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनमें से विभिन्न विद्यालयों के टॉप सात विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। साथ ही हरियाणा बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है, जबकि सीबीएसई से संबद्ध निजी विद्यालयों को इस प्रदर्शनी में शामिल नहीं किया गया है। चयनित विद्यार्थी अब राज्य स्तर पर अपने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर विज्ञान के प्रति अपने ज्ञान, जिज्ञासा और रचनात्मक सोच को साझा करेंगे।


राज्य स्तर के लिए चयनित जिले के विद्यार्थी
सतत कृषि – दिव्या, कक्षा 10वीं, जीएसएसएस सिठाना
अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक के विकल्प – सोनिया, कक्षा 12वीं, जीएसएसएस तहसील कैंप
हरित ऊर्जा – आस्तिक, कक्षा 10वीं, एएमएसएसएसएस छाजपुर
उभरती प्रौद्योगिकी – साहिल, कक्षा 11वीं, पीएमश्री जीएसएसएस समालखा
मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग – दीपिका, कक्षा 11वीं, पीएमश्री जीएसएसएस पावटी
स्वास्थ्य व स्वच्छता – सावन, कक्षा 12वीं, जीएसएसएस तहसील कैंप
जल संरक्षण व प्रबंधन – संजना, कक्षा 12वीं, जीएसएसएस तहसील कैंप
गुरुग्राम में प्रस्तावित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब यह प्रदर्शनी जनवरी के अंत में होने की संभावना है। प्रदर्शनी में जिले के 9वीं से 12वीं कक्षा के चयनित सात विद्यार्थी अपने मॉडल व परियोजनाओं के माध्यम से वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार प्रस्तुत करेंगे। प्रदर्शनी में उच्च शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों के मॉडलों का मूल्यांकन किया जाएगा। चयनित विजेताओं को राष्ट्र स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

संदीप संभ्रवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें