गांव सींक के रहने वाले नितेश ने अपने दादा राममेहर सिंह को कुश्ती लड़ते देखकर खेलना शुरू किया था। दादा से गुर सीखकर नितेश ने चंडीगढ़ में आयोजित जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पानीपत का नाम रोशन किया है। नितेश के दादा की यही इच्छा थी कि नितेेश नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर मेडल जीते, लेकिन कुछ समय पहले उसके दादा राममेहर का देहांत हो गया। नितेश इस समय अपनी कुश्ती को लेकर रोहतक के अखाड़े में अभ्यास कर रहे हैैैं।
नीतेेश 2017 में स्कूल यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल,2018 में खेलों इंडिया में गोल्ड मेडल व 2019 में सब जूनियर कुश्ती में भी गोल्ड मेडल जीत चुके है। उनकी इच्छा है कि वह नेशनल के बाद इंटरनेशनल में भी गोल्ड मेडल जीतकर पानीपत का नाम रोशन करे और अपने दादा का सपना पूरा करें।