फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी से घर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पसीना रोड के सामने जीटी रोड पार कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग को शुक्रवार देर शाम एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया । शनिवार को सेक्टर 29 थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर निवासी सहरुदीन (60) गत 20 साल से पानीपत सिवाह गांव में रहते थे। वह पसीना रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। वह शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह पसीना रोड के सामने जीटी रोड पार कर रहे थे, इसी बीच एक बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सहरुदीन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच और शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। शनिवार को सेक्टर 29 थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि सहरुदीन के दो बच्चे है, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। वह पानीपत में अकेला रहता था, उनका परिवार गांव में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें