फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लूट का नाटक रचा, कंपनी के दो कर्मियों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र में फॉरेक्स एंड ट्रैवल्स कंपनी के दो कर्मचारियों पर 10 लाख रुपये की लूट की झूठी कहानी गढ़ने का आरोप लगा है। कंपनी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-25 पार्ट-2 निवासी सुरेंद्र गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले करीब 15 वर्षों से वरदान फॉरेक्स एंड ट्रैवल्स कंपनी चला रहे हैं। कंपनी में हर्ष और प्रहलाद डिलीवरी व नकदी ले जाने का काम संभालते हैं।
आठ सितंबर की शाम करीब सवा सात बजे उन्होंने दोनों को स्कूटी पर 10 लाख रुपये देकर शक्ति नाम के व्यक्ति को सौंपने के लिए भेजा था। काफी देर तक नकदी निर्धारित पते पर नहीं पहुंची तो उन्होंने दोनों से संपर्क किया। उनके गोलमोल जवाबों से शक हुआ। सूचना मिलने पर सुरेंद्र गर्ग मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस भी पहुंच गई। उन्हें शुरू से ही घटना की कहानी पर संदेह था। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कहा-स्कूटी के आगे बाइक लगाकर पैसे ले गए अपराधी
सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि प्रहलाद ने हर्ष के मोबाइल से फोन कर बताया कि सेक्टर-11-12 स्थित एसडीवीएम स्कूल के पास गंदे नाले के नजदीक स्प्लेंडर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए।
उच्चाधिकारियों की जांच और निर्देश के आधार पर थाना चांदनी बाग में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। विकास कुमार, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें