पानीपत। श्री जगन्नाथ की रथयात्रा उत्सव का तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज बुधवार को गणेश पूजन के साथ होगा। महोत्सव के अंतर्गत 27 जून को रथयात्रा निकाली जाएगी।
श्री जगन्नाथ मंदिर उत्सव प्रबंध समिति की अंतिम बैठक मंगलवार को मंदिर में की। मंदिर के प्रधान राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि रथयात्रा उत्सव 25 जून को सुबह आठ बजे शुरू होगा। नौ बजे भगवान गणेश का पूजन और फिर सनातन धर्म संगठन द्वारा हनुमान का सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। शाम को भजन संध्या में रविनंदन शास्त्री भजनों की प्रस्तुति देंगे। वीरवार को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शाम चित्र-विचित्र द्वारा एक रात्रि लाडली जू के नाम भजन संध्या पर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे भगवान जगन्नाथ भाई बलराम तथा बहन सुभद्रा के साथ रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर अमर भवन चौक, गुड़मंडी, मुख्य बाजार, कलंदर चौक से होते हुए देवी मंदिर पहुंचेगी। वहां पर नारियल भेंट के बाद सलारगंज गेट, गुड़मंडी, राजपुताना बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी।