फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार गरीब बच्चों के लिए खोले अकेडमी तो सुधरे व्यवस्था : अनूप

Fri, 01 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेलों में आगे बढ़ने के लिए एक खिलाड़ी के लिए जीतनी जरूरत मेहनत व लग्न ही होती है उतनी ही आवश्यकता खेल संसाधनों की होती है। खेल क्षेत्र में सरकार पर्याप्त सुविधाएं देने के प्रयासरत है बावजूद इसके लिए खिलाड़ियों को सरकार नहीं मिल पा रही है। कहीं न कहीं सिस्टम व व्यवस्था की कमी है। सरकार गरीब बच्चों के लिए अधिक से अधिक अकेडमी खोली जाए ताकि गरीब बच्चा भी खेलों में ऊंचे से ऊंचा मुकाम हासिल कर सके।
विज्ञापन


यह बातें वीरवार को इंडियन कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अनूप कुमार ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहीं। अनूप कुमार आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की लड़के-लड़कियों की इंटर जोनल हैंडबाल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने युवाओं को खेल को दिल से खेलने के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अच्छा खिलाड़ी खेलों के माध्यम से बुलंदी छू सकता है।

अनूप कुमार ने बताया कि खेल चाहे कोई भी हो एक जनून के साथ खेलना चाहिए। खेलों में आगे बढ़ने के लिए मन में सिफारिश करवाने की बात सोचे भी मत, क्योंकि एक अच्छे खिलाड़ी के लिए आगे बढ़ने में कोई बाधा नहीं आती। युवाओं को खेलों में आगे बढ़ना है तो सबसे पहले युवाओं को नशे से दूर रहना होगा। दूसरा खेल को दिल खेले और बेहतर प्रदर्शन देने के लिए पुरजोर लगाए। इसके बाद ही खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकता है। प्रदेश में खेल एकेडमी अधिक से अधिक खोली जाएं। एकेडमी में खिलाड़ी को वे सभी सुविधाएं दी जाएं जो एक खिलाड़ी के लिए जरूरी हैं। ताकि गरीब बच्चा भी खेलों में आए और आगे बढ़ते हुए ऊंचे से ऊंचा मुकाम हासिल कर सके। खिलाड़ियों को सुविधाएं पर्याप्त न मिलने के कारण आगे नहीं बढ़ पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें