फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ब्रह्माकुमारी सेंटर सेक्टर-25 में मनाई गई आध्यात्मिक दिवाली, बांटे उपहार

विज्ञापन
ब्रह्मकुमारी के सेक्टर-25 केंद्र में बच्चों व अन्य लोगों के साथ दिवाली  रंगोली मनाते बीके अंजना
विज्ञापन
-आत्मा को दीपक और मन को बनाएं मंदिर : बीके अंजना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। ब्रह्माकुमारी के सेक्टर-25 स्थित सेंटर पर शनिवार को दिवाली पर आध्यात्मिक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंटर की मुख्य संचालिका बीके अंजना ने की।
उन्होंने दिवाली का आध्यात्मिक रहस्य समझाया और कहा कि यह पर्व केवल दीये जलाने और मिठाइयां बांटने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मा के जागरण और जीवन से अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाने का संदेश देता है।
विज्ञापन

बीके अंजना ने कहा कि मिट्टी का दीपक हमारी आत्मा और ज्ञान का प्रतीक है, जो जिस प्रकार अंधकार का नाश करता है, उसी प्रकार ज्ञान हमारे जीवन के विकारों को दूर करता है। मां लक्ष्मी केवल भौतिक धन की नहीं, बल्कि सुख, शांति, समृद्धि और सद्गुणों की भी देवी हैं। यह पर्व हमें क्रोध, लोभ, अहंकार और ईर्ष्या जैसी बुराइयों को त्यागकर प्रेम, दया तथा सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आह्वान किया कि घर की साफ-सफाई के साथ-साथ हमें अपने मन के नकारात्मक विचारों को भी साफ करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सेंटर की ओर से आसपास के जरूरतमंद बच्चों के साथ अनूठी दिवाली मनाई गई। बच्चों के साथ मिलकर रंगोली सजाई गई और दीप जलाए गए। इस दौरान सभी बच्चों को मिष्ठान और मोमबत्तियां वितरित की गईं, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे। अंत में सभी भाई-बहनों ने सामूहिक रूप से रंगोली पर दीप प्रज्वलित किए और प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया।
7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें