पानीपत। पुलिस ने डीएसपी प्रणय कुमार की देखरेख में शनिवार को बिंझौल मोड़ कॉलोनी, आशाराम कॉलोनी और अमर कुंज कॉलोनी में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने कॉलोनी वासियों को नशे के गंभीर दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी और जीवन में कभी भी नशा न करने की शपथ दिलाई।
डीएसपी प्रणय कुमार ने बताया कि नशा पीड़ित व्यक्तियों का सरकारी अस्पताल पानीपत में मुफ्त इलाज करवाया जाएगा। नशा बेचने वालों की गुप्त सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 पर देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।