फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डॉलर कमाने 50 लाख खर्च अमेरिका गया, जाते ही जेल में डाला अब किया डिपोर्ट

Mon, 27 Oct 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। डंकी रूट से अमेरिका गए हरियाणा के युवकों को भारत डिपोर्ट किया गया है। इनमें पानीपत के इसराना साहिल भी शामिल है। साहिल जुलाई 2024 में ग्रुप के साथ डंकी रूट से अमेरिका गए थे। कई देशों की यात्रा करने के बाद वह अमेरिका पहुंचे थे। जहां पर अमेरिका में पकड़ लिया था। इसके बाद उन्हें कैंप में रखा गया। परिजनों ने एजेंट पर गुमराह करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पानीपत निवासी साहिल के परिजनों ने बताया के जुलाई 2024 में अमेरिका गया था। एजेंट ने इसके लिए करीब 50 लाख रुपये लिए थे और करीब 10-15 युवकों के ग्रुप में उसे डंकी रूट से अमेरिका भेजा था। इस दौरान एजेंट ने उन्हें गुमराह किया और बिना बताए ही डंकी रूट से अमेरिका भेजा। कई देशों और जंगलों की यात्रा करते हुए वह अमेरिका पहुंचे थे। जहां पर पहुंचते ही अमेरिका सेना ने पकड़ लिया था। परिजनों ने बताया कि यात्रा के दौरान उनकी फोन पर भी बात नहीं होती थी। सेना द्वारा पकड़े जाने के बाद भी उनकी बात नहीं हुई। एक दो बार ही बात करने का मौका मिला था। इसके बाद सेना ने उसे डिपोर्ट कर दिया। वह गुरुग्राम पहुंचे। रविवार को वह घर वापस पहुंच गए हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। लेकिन, बेटा सकुशल घर आ गया है यह संतोष है।
विज्ञापन

-डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि एक युवक डिपोर्ट होकर अमेरिका से वापस आया है। यदि वह शिकायत देगा तो एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें