फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाकाबंदी के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए-3 टीम ने शनिवार शाम को सेक्टर-12 गुरुद्वारा के पास गंदा नाला पटरी पर नाकाबंदी कर एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मॉर्डन कॉलोनी सफीदों निवासी अभिषेक के पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि उनकी टीम शनिवार शाम को सेक्टर 12 गुरुद्वारा के नजदीक गंदा नाला पटरी पर नाकाबंदी कर संदिग्धों वाहन चालकों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध किस्म का युवक स्पलेंडर बाइक पर सेक्टर 11 की और से आया। पुलिस टीम ने बाइक को नाके पर रोककर युवक अभिषेक से पूछताछ की। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक 26 अगस्त की रात नागरिक अस्पताल परिसर से चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी अभिषेक को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें