फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सनौली रोड पर हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर कैराना की तरफ भागा
विज्ञापन

- दुर्गा कॉलोनी निवासी सौरभ सैनी राजमिस्त्री के पास करता था काम, परिवार में मातम
माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। सनौली रोड पर वीरवार रात करीब सवा आठ बजे तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप लेकर कैराना की तरफ भाग हो गया। चांदनीबाग थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। हादसे से परिवार की दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।

दुर्गा कॉलोनी निवासी साजिद ने बताया कि उनका पड़ोसी सौरभ सैनी वीरवार शाम उनके घर आया था। उसने जरूरी सामान लाने के लिए बाइक मांगी थी। इसके बाद वह उनकी बाइक लेकर चला गया। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि सनौली रोड पर पिकअप चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी है। हादसे में सौरभ की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सौरभ दो भाइयों में छोटा था और एक राजमिस्त्री के पास काम करता था। उसके पिता राजेंद्र करीब 12 साल से लापता हैं। मां कमलेश और बड़े भाई बीनू का रो-रोकर बुरा हाल है।

चांदनीबाग थाना प्रभारी रेखा ने बताया कि पिकअप चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें