फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज स्पीड गाड़ी उछलकर एलिवेटेड से टकराकर दूसरी तरफ पलटी

Sun, 25 Dec 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
कार - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। पेप्सी पुल से आ रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर जीटी रोड स्थित एलिवेटेड हाईवे के डिवाइडर से टकराकर जीटी रोड के दूसरी तरफ पलट गई। गाड़ी सवार दोनों युवक गाड़ी में सेफ्टी के आधुनिक उपकरणों के चलते बच गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है
विज्ञापन


। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो गाड़ी हवा में पलटी मारते हुए जिस तरह से दूसरी तरफ गिरर। उसे देखकर हादसे में किसी के बचने की आशंका बहुत कम थी। इनमें से एक घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है।
शनिवार देर रात करीब एक बजे पेप्सी पुल से जीटी रोड की तरफ आ रही एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

इसके बाद वह करीब 10 फीट ऊंचाई उछलकर नीचे गिरी और जीटी रोड स्थित एलिवेटेड हाईवे से टकराकर दूसरी तरफ पलट गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में घरौंडा निवासी अशोक और गौतम सवार थे। वे दोनों रिफाइनरी की तरफ पेप्सी पुल से होकर घरौंडा की तरफ गाड़ी टर्न कर रहे थे। एक प्रत्यक्षदर्शी गोरक्षक रिंबू आर्य ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ पेप्सी पुल के पास गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी समय उनको तेज आवाज सुनाई दी। वे पुल की तरफ देखने लगे। इतनी ही देर में गाड़ी डिवाइडर से टकराकर ऊपर उछल गई और फिर नीचे गिर गई। वे अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त गाड़ी की डिग्गी तोड़ी और दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। वहां से एक घायल को रेफर कर दिया। परिजनों ने उसको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें