फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप डाकघर में 28 और डाकघर 29 तक ही जमा होगी पुरानी करेंसी

Sun, 25 Dec 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
croude - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पानीपत। नोटबंदी के समय जिले में बैंकों के बाद डाकघर ही कैश जमा करवाने और कैश लेने का दूसरा बड़ा सहारा थे। अब 28 और 29 दिसंबर के बाद डाकघरों में बंद हो चुकी करेंसी जमा नहीं होगी। इससे जिले भर के डाकघरों के करीब 20 हजार उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा। जिले के डाकघर के हेड ऑफिस से 21 दिसंबर को एक लेटर और ईमेल आया है।
विज्ञापन


इसमें उप डाकघरों को 28 दिसंबर और मुख्य डाकघर को 29 दिसंबर तक ही पुरानी करेंसी लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर अनिल शर्मा ने सभी उप डाकघरों को इस संबंध में नोटिस भेज दिया है।


मुख्यालय ने सभी डाकघरों में जारी किए आदेश
पंचकूला मुख्यालय से सभी डाकघरों को एक नोटिस जारी किया गया है कि वे सिर्फ 29 दिसंबर तक ही कैश जमा कर सकते हैं। यह नोटबंदी के दौरान लिया गया नया फैसला है। यह जिले के डाकघरों में लागू होगा। इसके बाद जिले के मुख्य डाकघर अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ 21 उपडाकघरों के अधिकारियों को और उप डाकघरों के अधीन सब-डाकघरों को यह नोटिस फॉरवर्ड कर दिया है। फोन पर भी सभी संबंधित अधिकारियों को अलग से जानकारी दी गई है।
विज्ञापन



जिले के डाकघरों में 20,000 से अधिक खाते
जिले में डाकघरों में करीब बीस हजार से भी अधिक उपभोक्ताओं के खाते है। इनमें प्रतिमाह लाखों रुपयों का लेन देन होता है। नोटबंदी के बाद से करीब 500 खाते मुख्य डाकघर में नए खुले है।
विज्ञापन

हेड ऑफिस से तीन दिन पहले ही मुख्य डाकघर को मेल आई है।

इसमें साफ शब्दों में लिखा हुआ है कि उप डाकघर में 28 तक और जिले मुख्य डाकघर में 29 दिसंबर तक ही पुराना 500 का और एक हजार रुपये का नोट जमा होगा।
अनिल शर्मा, पोस्ट मास्टर, मुख्य डाकघर, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें