फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजनाओं के काम में लाएं तेजी : डॉ. पंकज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त ने शहर में चल रही तीन परियोजनाओं का किया मुआयना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने बुधवार को शहर में चल रहे निगम की तीन बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने इंजीनियर शाखा के अधिकारियों से तीनों प्रोजेक्ट की रिपोर्ट ली। इनके काम निर्धारित समय से धीमे चलने पर तेज करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक काम की एक अवधि तय है। अधिकारी और ठेकेदार इस अवधि तक अपने काम पूरा करें। ऐसा न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने जीटी रोड स्थित एग्राे मॉल का निरीक्षण किया। यहां निगम के दोनों कार्यालय शिफ्ट किए जाने हैं। मेयर का नया कार्यालय भी इसी भवन में बनाया जाएगा। इसका निर्माण कार्य काफी धीमा चला हुआ है। निगम आयुक्त ने ठेकेदार को काम तेज करने के आदेश दिए। वे इसके बाद सेक्टर-12 स्थित ऑडिटोरियम और पुरानी सब्जी मंडी स्थित इंडोर स्टेडियम का मौका मुआयना किया। ये दोनों प्रोजेक्ट भी समय अवधि से पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने कहा कि तीनों प्रोजेक्ट समय पर पूरे कराए जाएंगे। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी। इनके लिए जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें