फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सूचना मिलते ही रफूचक्कर हुए कई सपा सेंटर संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मॉल और जिमखाना क्लब में मसाज सेंटरों पर चल रहे गलत काम पर वीरवार को पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना चांदनीबाग और सेक्टर 11-12 की पुलिस समेत एसपी सिक्योरिटी ने इन स्पा सेंटरों के लाइसेंस की जांच की। हालांकि यह जांच महज खानापूर्ति ही साबित हुई। स्पा सेंटरों के अंदर चलने वाले गंदे काम को रोक नहीं पाई। पुलिस ने सभी स्पा सेंटर संचालकों से उनके लाइसेंस मांगे, जिसमें वीरवार देर शाम तक 12 में से केवल 8 सपा सेंटर संचालक ही अपने दस्तावेज पेश कर पाए, जिन्हें खुलवा दिया गया, बाकी अन्य को दस्तावेज पेश करने की हिदायत दी गई है। अगर बाकी स्पा सेंटरों के पास लाइसेंस नहीं मिलते तो उन्हें बंद करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ वीरवार सुबह ही पुलिस आने की भनक स्पा सेंटर मालिकों को लग चुकी थी, जिसके बाद मौके से कई स्पा सेंटर संचालक सेंटर छोड़कर रफूचक्कर हो गए, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी सेंटरों को एक बार के लिए बंद तक करवा दिया। इसके बाद जिन्होंने अपने लाइसेंस दिखाए उन्हें दोबारा खोलने की अनुमति दी गई, जिसके पास लाइसेंस नहीं मिले उनके सेंटरों को बंद करवाकर, दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए गए। पूरे प्रकरण के बीच पुलिस महज औपचारिकताएं पूरी करती ही नजर आई, लेकिन सेंटरों के अंदर चल रहे गंदे कामों पर नकेल कसने में फेल साबित हुई। पूरे प्रकरण के बाद ये सामने आया कि कुछ ताकतवर लोगों का हाथ इन मसाज सेंटरों के सिर पर है, जिनकी बदौलत ये गंदा काम सरेआम चल रहा है और पुलिस भी ज्यादा कुछ नहीं कर सकी।
पुलिस के जाते ही फिर से शुरू हो गया गंदा काम
पुलिस के जाने के बाद फिर से स्पा सेंटरों पर गलत काम चलने लगा। इसके लिए अमर उजाला टीम ने एक सहायक को एक स्पा सेंटर पर बतौर ग्राहक के भेजा तो हाल पहले जैसे ही सामान्य मिले। टीम सहायक को भी सेंटर के अंदर काम करने वाले कारिंदे ने यही जानकारी दी कि पहले एंट्री करवाओ फिर अंदर लड़की से अलग-अलग सेवाओं के लिए बात करो। दूसरी तरफ सपा सेंटरों का ये सच पुलिस के लिए भी सरदर्द बन चुका है।
विज्ञापन

कारिंदे करते हैं काम, मालिक सीसीटीवी और माइक से घर बैठे रखते हैं नजर
इन मसाज सेंटरों के मालिक अधिकतर इन सेंटरों पर सीसीटीवी और माइक लगे हैं, जो सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि हैं, बल्कि इनके मालिकों के लिए हैं, जो घर पर या अन्य जगह से इस काम को ऑपरेट करते हैं। इससे मालिक मौके पर न रहकर दूर से स्पा सेंटर के अंदर चल रही गतिविधियों का ध्यान रखते हैं। वहीं, मौका संभालने के लिए अन्य कारिंदों को बैठा दिया जाता है। जिनमें से कुछ पर लड़कियां बैठीं हैं तो कुछ पर लड़के बैठे हैं।
आठ ने पेश किए लाइसेंस
शहर में चल रहे मसाज सेंटरों को उनके लाइसेंस दिखाने के लिए निर्देश दिए गए थे, जिनमें से 8 ने अपने लाइसेंस दिखा दिए हैं, उन्हें सेंटर खोलने की परमिशन दी गई है। बाकी को भी लाइसेंस दिखाने के लिए कहा गया है, जब तक लाइसेंस नहीं मिलते तब तक उनको सेंटर बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। आगामी कार्रवाई नियमानुुसार ही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- मंजीत सिंह, थाना प्रभारी, चांदनीबाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें