फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: काम से संतुष्ट नहीं थे एसपी, शहर थाना प्रभारी हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस अधीक्षक ने थाना शहर के प्रभारी अनिल को हटा दिया है। उनको थाने से लाइन में भेजा है। सब इंस्पेक्टर कुलदीप को थाने का प्रभार सौंपा है। अपराधियों पर कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

करीब चार माह पहले एसपी ने इंस्पेक्टर अनिल को शहर थाना पानीपत का प्रभारी नियुक्त किया था। इसके बाद से ही एसपी उनकी कार्यप्रणाली से नाराज चल रहे है। हाल ही में शहर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवार व्यक्ति के दो लाख रुपये चोरी हो गए थे। जिसका मुकदमा शहर थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला की कुछ महिलाओं ने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान भी हो गई थी। जिसके बाद एसपी ने उनकी तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
लेकिन शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल ने इस मामले में लापरवाही बरती। जिससे महिलाएं पुलिस की पकड़ में नहीं आ सकती। जिस पर एसपी सख्त नाराज हुए थे। यही नहीं इससे पहले भी एसपी कई बार थाना प्रभारी को हिदायत दे चुके थे। लेकिन बार-बार लापरवाही करने पर एसपी ने इंस्पेक्टर अनिल को लाइन हाजिर कर दिया। एसआई कुलदीप को थाना प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन



वर्जन
अपराधियों की गिरफ्तारी करने में लापरवाही बरतने के कारण शहर थाना प्रभारी अनिल को लाइन हाजिर किया गया है। बार-बार शिकायत आने पर एसपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें