फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एनएचएआई ने बरसत रोड कॉरिडोर कट खोलने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एलिवेटेड हाईवे पर बरसत रोड के सामने कॉरिडोर कट खुलने के इंतजार में बैठे शहरवासियों को तगड़ा झटका लगा है। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने कोरिडोर कट खोलने से इनकार कर दिया है। अधिकारियों ने पत्र में साफ लिखा है कि इससे टोल चोरी होने की संभावना बढ़ जाएगी। वहीं प्रशासन को भी लिखा है कि इस कट को लेकर बार-बार दबाव न डाला जाएं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एलिवेटेड हाईवे पर खादी आश्रम और बरसत रोड के सामने कॉरिडोर कट खोले जाने थे। पिछले दस साल से इसकी मांग उठ रही थी और यह मुद्दा लोकसभा व विधानसभा में भी उठ चुका था। 2018 में कट खुलने का दावा किया गया था, लेकिन एनएचएआई और टोल कंपनी एलएंडटी पीछे हट गई। प्रशासन के आगे आने पर पिछले दिनों खादी आश्रम के सामने कॉरिडोर कट खोल दिया था। अब यहां से एलिवेटेड हाईवे से चढ़ना और उतरना आसान हो गया है। प्रशासन ने बरसत रोड के सामने कॉरिडोर कट जल्द खुलने का दावा किया था। इसको लेकर पिछले दिनों एनएचएआई को पत्र भी लिखा था। अधिकारी इसको लेकर हर बैठक में भरोसा भी दे रहे थे। एनएचएआई ने गत दिनों ही एक पत्र जारी कर कॉरिडोर कट न खोलने की बात स्पष्ट कर दी है।

सीए ने आगे आकर लिखा पत्र
सीए जगदीश धमीजा ने बताया कि उन्होंने कॉरिडोर कट खुलवाने को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों को पहले कई बार पत्र लिखे हैं। पिछले दिनों बरसत रोड के सामने कॉरिडोर कट खुलने को पत्र लिखा था। एनएचएआई ने इसके जवाब में लिखा है कि कट खोले जाने से टोल कंपनी एलएंडटी को इससे टोल टैक्स चोरी होने का डर है। ऐसे में यह कट नहीं खोला जा सकता। उन्होंने इसको लेकर सोमवार को एनएचएआई को पत्र लिखकर अब तक चोरी टोल टैक्स की जानकारी मांगी है। वह स्थानीय लोगों की समस्या को समाधान होने तक उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें