पानीपत। एसपी लोकेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसपी ने सचिवालय परिसर के सभी गेट का भ्रमण कर गेटों पर लगे डीएफएमडी की सक्रियता व एचएचएडी से की जाने वाली चेकिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की।
एसपी ने सीसीटीवी कैमरों व कैदियों व बंदियों के आने व इनके निकलने के रास्ते के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने गार्द रूम व परिसर में हवालात का निरीक्षण किया। एसपी ने कहा कि कोर्ट व जिला सचिवालय परिसर की सुरक्षा प्राथमिकता है। गेट पर सतर्क व अलर्ट होकर निगरानी रखें, सभी की स्क्रीनिंग व चेकिंग करें। इसके बाद ही परिसर में प्रवेश दिया जाए। स्क्रीनिंग के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद होती है तो जब्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें। यहां मिलने वाली खामियों को जल्द पूरा करें।