फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसपी भूपेंद्र सिंह ने अपराध समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश

Sat, 30 May 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बैठक में अ​धिकारियों को निर्देश देते पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र ​सिंह। पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपराध समीक्षा बैठक ली। जिला सचिवालय पुलिस सभागार में आयोजित बैठक में थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियाें के साथ लंबित मामलों की बारीकी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने लंबित पड़े मामलों की स्थिति का जायजा लेकर थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि लंबित मुकदमों की तफ्तीश में तेजी लाई जाए और तय समय सीमा के भीतर चालान न्यायालय में पेश किए जाए इससे पीड़ित को जल्द न्याय मिले सके।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर तुंरत संज्ञान लिया और जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करे। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में व स्कूल-काॅलेजों के आसपास प्रभावी गश्त करे, जिससे बेटियां खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करें।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि गंभीर अपराधों, नशा तस्करी, चोरी, लूट के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए। जिस स्थान पर बार-बार चोरी या लूट की वारदात हो रही है, वहां पर स्पेशल ड्यूटी लगाकर अपराध पर रोक लगाए। बैठक में एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी नवीन संधू, डीएसपी आत्माराम, डीएसपी मुकेश व सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें