फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बकरीद के बाद खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Sat, 30 May 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
शवगृह के बाहर मौजूद मृतक जुनैद के परिजन। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी में बकरीद के बाद वीरवार रात करीब नौ बजे तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें छाती व पेट में चाकू लगने से जुनैद की मौत हो गई जबकि इसके तीन साथी घायल हो गए। इसमें दो एक ही परिवार से हैं। वे बकरीद मनाने के बाद रात को एक साथ घूमने निकले थे।
विज्ञापन

महताब काे कल्पना चावला अस्पताल में रेफर कर दिया। घायल साहिब और शाेएब काे प्राथमिक उपचार दिया गया। चाराें आराेपियाें की तीन माह से महताब से रंजिश चल रही थी। उन्हाेंने इसी रंजिश के चलते वारदात काे अंजाम दिया। चांदनीबाग थाना पुलिस ने एक नामजद सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विद्यानंद कॉलोनी निवासी महताब ने बताया कि वह जुनैद और सईद के साथ वीरवार रात घूमने निकला था। करीब नौ बजे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। दूसरे लाठी-डंडों और चाकू से किए गए हमले में जुनैद, महताब, साहिब व शाेएब घायल हो गए। इसके बाद हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जुनैद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल महताब को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल रेफर किया गया, जबकि साहिब और शाेएब का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद पुलिस ने कॉलोनी में पुलिस तैनात कर दी।

चांदनी बाग थाना के प्रभारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसमें प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों तक जल्द ही पहुंच जाएगी।

40 मिनट पहले दी थी धमकी
महताब ने बताया कि वह वीरवार रात सवा आठ बजे अपनी काॅलाेनी में चाचा-भतीजा चाैक पर खड़ा था। सुनील अपने तीन साथियाें के साथ आया। उसने दीपक के साथ झगड़ा करने पर जान से मार देने की धमकी दी। कुछ देर बाद उसके हाली काॅलाेनी के जुनैद, विद्यानंद काॅलाेनी के इंतजार, खटीक बस्ती के साहिब उर्फ बच्ची व शाेएब बुलेट मोटरसाइकिल पर आए। उसने 8:46 बजे सुनील को फोन कर बात करने को कहा। सुनील करीब नौ बजे तीन साथियाें के साथ मोटरसाइकिल पर आया। उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जुनैद की छाती व पेट में चाकू से वार किए। उनके दाेस्त साहिब उर्फ बच्ची काे हाथ पर चाकू से वार किया।

ईद पर बनारस से घर लाैटा था
हाली काॅलाेनी के अख्तर अली ने बताया कि उनके 10 बच्चे हैं। इनमें पांच बेटे और पांच बेटी हैं। जुनैद तीसरे नंबर का बेटा था। वह बनारस में खड्डी की मशीन चलाता था। वह ईद पर बुधवार काे घर लाैटा था। वीरवार सुबह ही घर से दाेस्ताें के साथ निकल गया था। जुनैद 10 माह पहले बहन जुनैदा की शादी में आखिरी बार घर आया था
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें