सीबीएसई से संबंधित स्कूलों में इस वर्ष गणतंत्र दिवस आजादी का अमृत महोत्सव के व्यापक दायरे में मनाया जाएगा। सीबीएसई की ओर से जारी पत्र के अनुसार सभी स्कूलों में कार्यक्रम के संचालन में एकरूपता लाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने पूरे देश में गणतंत्र दिवस उत्सव मनाने के लिए विभिन्न आयोजनों के संबंध में एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार की है। सीबीएसई बोर्ड ने सभी स्कूल प्रमुखों को पत्र लिखकर एसओपी के साथ जानकारी को सभी के बीच प्रसारित करने के लिए भी कहा है।
ऐसे रहेगा गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम
- गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने का कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे से पहले समाप्त करना होगा।
- कार्यक्रम में स्कूल का टीचिंग, नान टीचिंग स्टाफ व विद्यार्थी भाग लेंगे।
- कोविड की स्थिति को देखते हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम आभासी स्वरूप में या भौतिक रूप में आयोजित किया जा सकता है।
- राष्ट्रीय युद्ध से संबंधित जानकारी, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के वीडियो व स्मारक का उपयोग एनडब्ल्यूएम के बारे में सूचना के प्रसार के लिए किया जा सकता है।
- रक्षा में आत्मनिर्भर भारत विषय पर होगी ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
एसओपी के मुताबिक रक्षा में आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता प्रोडक्शन और अपना देश अपने हाथी का आयोजन प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। कक्षा छह से ऊपर के विद्यार्थियों को उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसमें पहले 10 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार मिलेगा।
- वीर गाथा कार्यक्रम में शामिल होंगे विद्यार्थी
यह रक्षा मंत्रालय के वीरता पुरस्कार पोर्टल की एक संयुक्त पहल है ताकि वीर गाथा कार्यक्रम में 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा सके। देश के युवा स्कूली विद्यार्थियों में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने के लिए वीर सैनिकों की बहादुरी और दृढ़ता कहानियों से प्रेरित किया जा सकता है। इसका मकसद शहीदों व अन्य वीर सैनिकों के बारे में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता पैदा करना भी है।
- वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन
वाद-विवाद, नाटकों, निबंध लेखन, कक्षा परियोजनाओं की आभासी व शारीरिक प्रतियोगिता आजादी का अमृत महोत्सव के पांच विषयों पर 10 जनवरी से 25 जनवरी के बीच आयोजित की जा रही हैं। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में विजेताओं की घोषणा कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूल हमारे सशस्त्र बलों द्वारा जीत, भारत की स्वतंत्रता के विषय पर संघर्ष, वीरता पुरस्कार आदि पर प्रश्नोत्तरी भी आयोजित कर सकते हैं।
वर्जन-
- सीबीएसई की ओर से संबंधित सभी स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एकरूपता लाने के लिए एसओपी जारी किया गया है। इसको लेकर बोर्ड की ओर से सभी स्कूल प्रमुखों को पत्र लिखा गया है।
- विनीता तोमर, जिला कोआर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।