संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। दादा लख्मीचंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 28 से 30 मार्च को सांग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में वेद प्रकाश अत्री तथा रामशरण सांगी अपनी सांग की प्रस्तुति देंगे। गुलाब पांचाल और संतोष तृप्ता संचालन करेंगे।
दादा लख्मीचंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल के निदेशक एवं ओएसडी मुख्यमंत्री हरियाणा गजेंद्र फोगाट मुख्यातिथि रहेंगे। जिला शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, मेयर कोमल सैनी, करनाल मेयर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, गजेंद्र सलूजा, प्रांत प्रचारक आरएसएस राजेश कुमार, ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश शर्मा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहेंगे। महंत किन्नर डेरा पानीपत से बेबी शर्मा व शिष्य नैना महंत, संत परशुराम भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम संयोजक दिनेश जून ने बताया कि कमेटी बनाकर कार्यक्रम की तैयारी पूरी की जा रही हैं। प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी नरेंद्र गर्ग को दी गई है। इस अवसर पर पवन धीमान, मास्टर कंवर भान, कुलदीप रोहिल्ला, मांगेराम शास्त्री और रामलाल भाटिया आदि कार्यक्रम में सयोजन करेंगे।