माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। सनौली थाना पुलिस क्षेत्र के एक गांव में बेटे ने अपनी ही मां को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। महिला ने किसी तरह से थाने में पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसका बेटा नशे का आदी है। घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। 14 अगस्त को बेटे ने उसे भी नशीला पदार्थ दे दिया। जब वह बेसुध हो गई तो उसने उसके साथ गलत काम किया। होश में आने के बाद उसने इसका विरोध किया तो बेटे ने मारपीट की।
मंगलवार को वह किसी तरह से थाने में पहुंच गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सनौली थाना पुलिस के प्रभारी विनोद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मेडिकल और अदालत के सामने बयान दर्ज कराए गए हैं।