समालखा थाना क्षेत्र के पावटी गांव में मां बिरमला की हत्या के आरोपी बेटे कपिल को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम समालखा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में कपिल ने हत्या की बात कबूल की। उसने बताया कि मकान बनाने के लिए उसने अपनी मां से उधार लिए पैसे लिए थे जिसे वापस मांगने पर विवाद हुआ जिसके चलते यह घटना घटी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।
शिकायत और प्रारंभिक जांच
शुक्रवार को पावटी गांव के रामबीर ने समालखा थारमला और छोटा बेटा विकास समझाने गए, लेकिन कपिल ने उन तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद कपिल ने मकान की छत से ईंटें फेंकनी शुरू कीं, जिसमें एक ईंट बिरमला के सिर पर लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कपिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।