फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पिता को दवा दिलाकर लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, पिता बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जींद के रत्ताखेड़ा गांव के बेटे रामपाल (40) की थाना मतलौडा क्षेत्र के थर्मल बाईपास रोड पर सोमवार दोपहर को पीर बाबा के पास कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। वे अपने पिता को दवा दिलाकर मोटरसाइकिल लौट रहे थे। हादसे में पिता बच गए। रामपाल की मौत का बड़ा कारण कैंटर के टायर के नीचे सिर आना रहा।
विज्ञापन

रत्ताखेड़ा गांव के संता ने बताया कि उनका बेटा रामपाल शोंधापुर गांव में रहते थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे हैं और उनका इलाज असंध रोड के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वह सोमवार को अपने बेटे रामपाल के साथ मोटरसाइकिल पर दवा लेने के लिए अस्पताल आया था। दूसरी मोटरसाइकिल पर उनकी पत्नी और बड़ा बेटा धर्मबीर भी साथ थे। वे दवा लेने के बाद वापस लौट रहे थे। थर्मल बाईपास पर पीर बाबा के पास पहुंचे तो मतलौडा की तरफ से आए तेज रफ्तार कैंटर ने एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों सड़क पर गिर गए। कैंटर का पहिया रामपाल के सिर के ऊपर से गुजर गया। उनको आस-पास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मतलौडा थाना पुलिस ने पिता संता क शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। जांच अधिकारी एएसआई संजय ने बताया कि आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें