फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा के वार्डों में लगेंगी 33 लाख की सोलर स्ट्रीट लाइटें

Wed, 12 Nov 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। नगर परिषद के सभी 17 वार्डों में जल्द करीब 33 लाख रुपये से 200 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। एडीसी व निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने संबंधित अधिकारी को सोलर लाइट खरीदने के निर्देश दिए है। पार्षदों ने एडीसी व निगम आयुक्त से सभी 17 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग, पुल के नीचे पेड पार्किंग, रेलवे रोड पर सुंदरीकरण कराने की मांग की। एडीसी व निगम आयुक्त ने सभी कामों को झंडी दिखाई।
एडीसी ने बताया कि सोलर लाइट लगने के बाद करीब सात साल मेंटेनेंस की जिम्मेदारी कंपनी की होगी। सभी वार्ड में करीब दस-दस सोलर लाइट दी जाएंगी। वहीं सभी वार्ड में लोगों के बैठने के लिए करीब 225 सीमेंट वाली बेंच भी रखवाई जाएंगी। सड़कों की साफ-सफाई के लिए सड़क स्वीपिंग मशीन खरीदी जाएंगी। जल्द ही रेलवे रोड के दोनों तरफ नाले का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल ने पुल के नीचे साफ-सफाई कर सुंदरता के लिए गमले रखवाने व पार्किंग की व्यवस्था, सभी वार्डों में लोगों के बैठने के लिए करीब 225 बेंच रखवाने की मांग एडीसी व नगर आयुक्त से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड के दोनों तरफ नाले का निर्माण, स्वागत गेट समेत अन्य कामों की मांग रखी। वार्ड-13 के पार्षद अजय शर्मा ने कहा कि स्ट्रीट लाइट चालू और बंद करने में परेशानी होती है। लाइट बंद करने के लिए कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए। एडीसी ने नगर परिषद के एडिशनल एमई योगेश तोमर से कहा कि ठेकेदार को स्ट्रीट लाइट शाम के समय चालू और सुबह बंद करनी होगी। ऐसा न करने पर ठेकेदार के पैसे कट सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें