पानीपत। जीटी रोड पर एक ढाबे के सामने बाइक की टक्कर से घायल हुए सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक द्विवेदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्वालियर के रहने वाले इंजीनियर को गंभीर हालत में गुरुग्राम के अस्पताल भर्ती कराया गया था।
दोस्तों के साथ मनाली से छुट्टी मनाकर वापस लौट रहे थे। पानीपत के थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र में एक ढाबे के सामने बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। पुलिस ने इंजीनियर के भाई की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्वालियर के अनुराग द्विवेदी ने सेक्टर-13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई अभिषेक द्विवेदी सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और तीन साल से दिल्ली की एक कंपनी में काम कर रहा था। 31 मई को वह अपने दोस्तों के साथ ग्वालियर से मनाली घूमने गया था। संवाद