फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवा सबसे बड़ी सेवा, मिलजुल कर रहे इंसान : नरेश मुनि

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जैन स्थानक अग्रवाल मंडी में रविवार की सुबह संघ संचालक नरेश मुनि महाराज ने कहा कि सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए। समाज की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। हर इंसान में भगवान वास करते हैं। इंसान की सेवा से भगवान खुश होते हैं। भगवान महावीर स्वामी ने सबको एक माना, सबको एक ही उपदेश दिया है कि जियो और जीने दो। दुनिया में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। आदमी हो, औरत हो, सवर्ण हो या शूद्र सब एक समान होते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर श्री वर्धमान श्वेतांबर जैन सभा की ओर से समाजसेवी संगठनों को सम्मानित किया गया। जैन स्थानक अग्रवाल मंडी में जन्म शताब्दी महापुरुष संघ शास्ता सुदर्शन लाल महाराज के सुशिष्य रत्न मनोहर व्याख्यानी, संघ संचालक नरेश मुनि महाराज, राज ऋषि राजेंद्र मुनि महाराज समेत छह मुनिराज चातुर्मास के लिए विराजमान हैं। उनके प्रवचनों से श्रद्धालु निहाल हो रहे हैं। इस मौके पर गौतम जैन, राजेंद्र जैन, सुभाष जैन, विजय जैन, अर्चना गुप्ता, भरतेश जैन और प्रवीन जैन आदि गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
इन समाजसेवी संगठनों का किया सम्मान
दिगंबर जैन पंचायत समाजसेवा संगठन, जनसेवा दल, निफा, रंगमंच कला संगम, द यंग माइंड, व्यापार मंडल, अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, आरंभ फाउंडेशन, राधा-कृष्ण गोशाला, खाटू श्याम ट्रस्ट, वृंदावन ट्रस्ट, अग्रवाल वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें