फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजकीय महाविद्यालय इसराना में 520 सीटों के लिए अब तक 425 आवेदन

Tue, 09 Jun 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय इसराना। - फोटो : Archive
विज्ञापन
पानीपत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय इसराना में स्नातक (यूजी) कक्षाओं की 520 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जारी है। अब तक विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए कुल 425 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. कुलबीर कादियान ने बताया कि इसराना कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी लगातार प्रगति हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद विद्यार्थियों को सुरक्षित और अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

बीए में सबसे अधिक आवेदन
आंकड़ों के अनुसार, बीए पाठ्यक्रम में सबसे अधिक 313 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा बीकॉम में 53, बीएससी फिजिकल साइंस में 37 और बीएससी लाइफ साइंस में 22 आवेदन दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन




ग्रामीण छात्रों को मिल रहा बड़ा लाभ

इसराना महाविद्यालय खंड के करीब 34 गांवों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। खासकर छात्राओं को इसका सबसे अधिक लाभ मिल रहा है। पहले ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे कई बार अभिभावक संकोच करते थे। कॉलेज की स्थापना के बाद यह बाधा काफी हद तक दूर हो गई है।



जिले में 11,380 सीटों पर होगा दाखिला

जिले के 15 कॉलेजों में इस वर्ष कुल 11,380 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। इनमें पांच राजकीय, पांच राजकीय सहायता प्राप्त और पांच सेल्फ फाइनेंस कॉलेज शामिल हैं। जिले में करीब 19 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिनमें हरियाणा बोर्ड के लगभग 12 हजार और सीबीएसई के करीब 7 हजार विद्यार्थी शामिल हैं।

कॉलेज में यूजी सीटों की स्थिति-
कोर्स सीटें अब तक पंजीकरण
बीए 380 313
बीकॉम 60 53
बीएससी फिजिकल साइंस 40 37
बीएससी लाइफ साइंस 40 22
कुल- 520 425
राजकीय महाविद्यालय में संचालित विभिन्न कोर्स का ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों विशेषकर लड़कियों को पूरा फायदा मिल रहा है। छात्राओं को पूर्णत: सुरक्षित और अनुशासित वातावरण प्रदान किया जा रहा है। स्नातक कक्षाओं में 520 सीटों के लिए 15 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. हरिओम, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इसराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें