पानीपत। बारिश होने से जिले में डेंगू-मलेरिया के केस भी बढ़ने लगे हैं। अब तक जिले में डेंगू-मलेरिया के 19 केस सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लार्वा जांच व दावों तक ही सीमित रह गई हैं और केस लगातार बढ़ने लगे हैं। पिछले साल डेंगू के कुल 314 केस सामने आए थे। इस बार बारिश का सीजन शुरू होते ही तीन केस सामने आ चुके हैं।
वहीं मलेरिया भी धीरे-धीरे अपने पांव पसार रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू-मलेरिया के केस बढ़ने लगे हैं। जिले में गल्ली-मौहल्ले, सड़क, पार्क, स्टेडियम लगभग सभी जगह गड्ढे बने हुए हैं जहां मच्छर पनप रहे हैं जिससे डेंगू का डंक बढ़ने लगा है।
पिछले साल डेंगू के कुल 314 केस सामने आए थे। इस साल बारिश का सीजन शुरू होते ही डेंगू के तीन केस सामने आ गए हैं। डेंगू के मरीज सैनी कॉलोनी, बापौली और डिकाडला से मिले हैं। वहीं मलेरिया के दो केस स्थानीय कच्चा कैंप और हरिनगर से मिले हैं जबकि बाकी के औद्योगिक नगरी में काम करने वाले प्रवासी लोग हैं। जो काम के लिए शहर में आकर रह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लार्वा जांच और लोगों को जागरूक करने तक सीमित रह गया है। संवाद