समालखा के महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की महिला लेक्चरर ने घर में घुसकर बाइक सवार स्नैचरों के मंसूबों को विफल कर दिया। महिला लेक्चरर ने चौकी पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
गुलाटी रोड निवासी रश्मि पाराशर ने बताया कि वह महाराजा अग्रेसन पब्लिक स्कूल में बतौर साइंस लेक्चरर कार्यरत हैं। हर रोज की तरह दोपहर दो बजे छुट्टी के बाद वैश्य कालेज के पीछे गली से घर की तरफ आ रही थी।
इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर तीन युवक आए। बाइक पर सवार युवक ने आवाज लगाते रुकने के लिए कहा तो उन्होंने अनसुना कर दिया।
उन्होंने दोबारा आवाज लगाई तो संदेह होने पर वह गली में खड़ी एक रिक्शा की साइड में चली गई। तभी बाइक सवार युवकों ने नजदीक आकर गले से चेन तोड़ने के लिए झपट्टा मारा, लेकिन उनके एकदम साइड में झुकने की वजह से चेन हाथ में नहीं आई।
इसी बीच वह सामने एक घर मेें घुस गई। उसे घर में घुसता देखकर बदमाश फरार हो गए। महिला लेक्चरर पानीपत में जनसंपर्क एवं सूचना विभाग में कार्यरत एपीआरओ दीपक पाराशर की पत्नी हैं।
घर पहुंचकर रश्मि ने पति को मामले से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने चौकी प्रभारी को इसकी शिकायत दी। उन्होंने सुबह स्कूल और कालेज लगने के समय व दोपहर छुट्टी के समय आसपास गश्त बढ़ाने की मांग की।