फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सर्विस रोड पर धीमे निर्माण कार्य से बाजार प्रभावित, व्यापारी खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। जीटी रोड की सर्विस रोड पर करीब एक साल से चल रहा नाला निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य अब दुकानदारों और राहगीरों के लिए परेशानी बन गया है। धीमी गति से चल रहे निर्माण के कारण सर्विस रोड हादसों का प्वाइंट बन गई है। कारोबार प्रभावित होने से परेशान व्यापारियों ने समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल समिति (रजि.) पानीपत के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। एसडीएम मनदीप सिंह ने अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
समिति के प्रधान विशाल वर्मा, अध्यक्ष राजेश सूरी और महासचिव महेंद्र आहूजा ने बताया कि सर्विस रोड पर अव्यवस्था के कारण करीब 300 दुकानदार और शोरूम संचालक प्रभावित हैं। दुकानों के आगे गड्ढे, मलबा और रास्ता बाधित होने से ग्राहक बाजार में आने से बच रहे हैं, जिससे व्यापारी नुकसान झेल रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि दुकानों के आगे कई महीनों से नाला निर्माण अधूरा पड़ा है। खुले नालों से लोहे के सरिये बाहर निकले हुए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति में समस्या और बढ़ सकती है।
व्यापारियों ने मांग की कि पहले अधूरे नाले को पूरा किया जाए, इसके बाद आगे खोदाई का काम शुरू हो। प्रधान विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस चालान और नगर निगम की कार्रवाई के कारण भी ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं। त्योहारों का सीजन नजदीक है, ऐसे में व्यापारियों को राहत नहीं मिली तो कारोबार पर बड़ा असर पड़ेगा।

यू-टर्न बंद होने से ग्राहक दूर
व्यापारियों ने बताया कि एलिवेटेड हाईवे के नीचे यू-टर्न पर बैरिकेड्स लगाने से बाजारों के रास्ते प्रभावित हुए हैं। सलारगंज गेट समेत कई रास्तों पर अवरोध के कारण ग्राहक बाजार में पहुंचने की बजाय सीधे निकल रहे हैं। उन्होंने बैरिकेड्स हटाने और निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें