फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लंबी छुट्टियों से पहले तहसील में उमड़ी भीड़, एक ही दिन में हुईं 120 रजिसि्ट्रयां

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। तहसील परिसर में वीरवार को जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री कराने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली। शुक्रवार को सरकारी अवकाश होने और उसके बाद सप्ताहांत (वीकेंड) के कारण अब सीधे सोमवार को ही रजिस्ट्री का कार्य हो सकेगा। इसी लंबे अवकाश को देखते हुए लोग सुबह से ही तहसील कार्यालय पहुंचने लगे थे, जिससे दिनभर वहां जमघट लगा रहा।
विज्ञापन

तहसील पहुंचे रमेश नगर निवासी दीपक ने बताया कि उन्होंने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए पहले ही स्लॉट बुक किया था। वहीं मॉडल टाउन की आरती ने बताया कि उनके नाम प्लॉट की रजिस्ट्री होनी थी, जिसके लिए उन्होंने वीरवार की अपॉइंटमेंट ली थी ताकि छुट्टी से पहले काम पूरा हो सके।
तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि वीरवार को सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रजिस्ट्रियां दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि आमतौर पर रोजाना 70 से 80 रजिस्ट्रियों का काम होता है, लेकिन आगामी छुट्टियों के चलते वीरवार को 120 रजिस्ट्रियां की गईं। भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें