फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला सचिवालय के पास मिली खोपड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला सचिवालय के वीआईपी गेट के पास फुटपाथ पर एक खोपड़ी मिली है। खोपड़ी देखने में किसी बच्चे की प्रतीत हो रही है। यहां तैनात पुलिस के जवानों ने सूचना थाना पुलिस शहर को दी।
विज्ञापन

पुलिस यहां मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम खोपड़ी को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के लिए खोपड़ी को खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहां डॉक्टरों की टीम इसकी जांच करेगी।
मामला वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे का है। मिली जानकारी के अनुसार जिला सचिवालय के वीआईपी गेट के नजदीक एक खोपड़ी मिली। गेट पर तैनात पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने इसको देखा। यह किसी बच्चे की खोपड़ी प्रतीत हुई। उन्होंने इसकी सूचना थाना शहर पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने खोपड़ी को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। यहां से उसको पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। चिकित्सकों की टीम इसकी जांच करेगी। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी जांचने में लगी पुलिस ः थाना शहर पुलिस ने जिला सचिवालय के अलावा श्मशान घाट के नजदीक सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। प्राथमिक जांच में किसी प्रकार का कोई इनपुट नहीं मिला है। वहीं कोर्ट के नजदीक एक कब्रिस्तान से भी रिपोर्ट ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें