फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अरुण हत्याकांड में छठे आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के पास से सीआईए-1 ने दबोचा

Sat, 01 Aug 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। होली के दिन किशनपुरा में युवक अरुण की चाकू और ईंट से हमला कर हत्या करने के मामले में अब छठे आरोपी कुंदन उर्फ कालियां निवासी मुंगेरी गंज, बेगूसराय (बिहार), हाल निवासी किशनपुरा को सीआईए-1 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार देर शाम कोर्ट परिसर के पास गंदे नाले की पटरी से उसे पकड़ा गया। शुक्रवार को पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि इस मामले में तीन नाबालिगों समेत पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें चिंटू और सन्नी जेल में हैं, जबकि तीनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी चिंटू ने खुलासा किया था कि फरवरी माह में उसकी अरुण से कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते चार मार्च (होली के दिन) उसने अपने साथियों के साथ मिलकर श्मशान रोड पर अरुण पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल अरुण ने 11 मार्च को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।

तीन नाबालिग बाल सुधार गृह, दो आरोपी पहले से जेल में
मामले में थाना औद्योगिक सेक्टर-29 पुलिस ने मृतक के पिता अशोक की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस वारदात में इस्तेमाल चाकू पहले ही बरामद किया जा चुका है। तीनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह, मधुबन भेजा जा चुका है, जबकि चिंटू और सन्नी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। अब फरार चल रहे छठे आरोपी कुंदन की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने हत्याकांड के सभी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें