फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह युवकों ने कार सवार दो युवकों पर लाठी डंडों से किया हमला, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवी मंदिर के पास रास्ता न मिलने पर कार एवं एक्टिवा सवार युवकों में झगड़ा हो गया। एक्टिव सवार दो युवकों ने अपने चार दोस्तों के साथ कार सवारों पर डंडों से हमला बोल दिया। आरोपी युवकों ने एक युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। कार के शीशे तोड़ दिए। इस झगड़े में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची तहसील कैंप चौकी पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भेजा। जहां से एक युवक को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां से परिजन उसे गुरुग्राम स्थित निजी अस्पताल में ले गए। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी वासु पुंज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त कायास्थान मोहल्ला निवासी मयूर ठकराल उर्फ मन्नी के साथ उसकी कार में बैठकर निजी काम से भावना चौक पर जा रहे थे। देवी मंदिर के पास कार साइड में रोककर अपने दोस्त का इंतजार करने लगा। पीछे से आए एक्टिवा पर सवार दो युवकों ने निकलने के लिए रास्ता नहीं देने का आरोप लगाते हुए बहस शुरू कर दी। उन्होंने हमला कर दिया। डंडा लगने से दोस्त मयूर सड़क पर गिर गया। जिस पर वह जान बचाकर भागा। कुछ देर बार दोस्त मयूर को देखने पहुंचा तो वहां पर चार और युवक आ गए थे। सभी छह युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। वह किसी तरह जान बचाकर सिविल अस्पताल पहुंचा। राहगीरों ने मयूर को भी सिविल अस्पताल में भिजवाया, डॉक्टरों ने मयूर की हालत को देखते हुए उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बाक्स
- पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर ने घायल को अस्पताल में कराया दाखिल
पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि वह झगड़ा होने की जगह से गुजर रहे थे। वहां गंभीर रूप से घायल युवक मिलने पर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। एक युवक अपनी एक्टिवा मौके पर छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें