फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सब्जियों के बीज के लिए छह नमूने, लैब भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला बागवानी अधिकारी एवं सीड इंस्पेक्टर डाॅ. संदीप नागर ने वीरवार को सनौली रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी में बीज विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बीज की जांच की और सब्जियों के बीज के छह नमूने भरे। दुकानदारों में इस दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही। विभाग की टीम किसानों की शिकायत पर पहुंची थी।
विज्ञापन

जिला बागवानी अधिकारी एवं सीड इंस्पेक्टर डाॅ. संदीप नागर वीरवार दोपहर के समय टीम के साथ सनौली रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी की दुकानों पर पहुंचे।
उन्होंने यहां दुकानों का निरीक्षण किया और सब्जी के बीजों के नमूने लेना शुरू कर दिए। तीन-चार दुकानदार अपनी दुकान बंद कर भाग गए। उन्होंने के एक बाद एक कई दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानों से सब्जियों के बीज के छह नमूने लेकर सील किया। उन्होंने विक्रेताओं को गुणवत्तापूर्वक बीज देने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि कोई भी डीलर एक्सपायरी या मिलावटी बीज बेचता मिला तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में सब्जी की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों की पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें