पानीपत। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को सिंगला मार्केट स्थित अमृतसरी स्वीट्स से छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा गया है। यदि नमूने में कोई मिलावट पाती है तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने यह कार्रवाई जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बिरेंद्र यादव के नेतृत्व में की।
खाद्य विभाग मिलावटखोरों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने सिंगला मार्केट स्थित अमृतसरी स्वीट्स से मैदा, बेसन, समोसा और समोसा बनाते समय प्रयोग किए गए तेल के कुल छह नमूने लिए। टीम ने आस-पास की दुकानों पर भी जांच की।
टीम द्वारा लिए गए छह नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा गया है जिनकी रिपोर्ट में यदि कोई मिलावट पाती है तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम दुकानदारों को हिदायत भी दे रही है कि वे शुद्ध व ताजा मिठाई ही बेचे और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें क्योंकि कार्रवाई के बाद रिपोर्ट में कोई नमूना फेल आया तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी डॉ. बिरेंद्र यादव ने बताया कि विभाग की टीम मिलावटखोरों पर पैनी नजर रखे हुई है जो समय-समय पर कार्रवाई भी कर रही है। संवाद