फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाॅक्सिंग एकेडमी के छह खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
कोच विवेक के साथ बॉक्सिंग खिलाफी। कोच
विज्ञापन
थर्मल। नोहरा बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में छह पदक हासिल किए हैं, इससे गांव और उनके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता चार से छह फरवरी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित की गई थी। खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल किए है। ये खिलाड़ी कोच विवेक की देखरेख में एकेडमी में अभ्यास कर रहे हैं।
खिलाड़ियों के गांव में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। कोच विवेक ने बताया कि उनकी एकेडमी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छह पदक हासिल किए है। खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और तीन रजत पदकों पर अपना कब्जा जमाया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी पिछले दो वर्षों से बॉक्सिंग का अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिला और राज्य स्तर पर कई पदक हासिल किए है, इनमें खिलाड़ी राही, तुषार और शिवम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है, साथ ही खिलाड़ी रितिक, गोविंद और अरमान ने रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
उन्होंने बताया कि उनकी एकेडमी के खिलाड़ियों को सुबह-शाम मैदान में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खिलाड़ी राही, तुषार और शिवम ने कहा कि कोच के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है, साथ ही परिवार के सहयोग और कोच के बेहतर प्रशिक्षण से वह ऐसे ही जिले और एकेडमी का नाम रोशन करते रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना ही उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें