फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिविर में छह लोगों को लगाए कृत्रिम अंग

विज्ञापन
​शिविर में दिव्यांग को कृत्रिम अंग लगाते डाॅक्टर साथ में मौजूद क्लब के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। रोटरी पानीपत साउथ की ओर से आर्य समाज मॉडल टाउन में शनिवार को कृत्रिम अंग शिविर लगाया गया। इसमें छह लोगों को मौके पर अंग प्रदान किए गए व लगभग 28 लोगों का नाप लिया गया। इनके कृत्रिम अंग तैयार करके कुछ समय बाद लगा दिए जाएंगे। शिविर में दिव्यांगाें को नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरित किए।
विज्ञापन

शिविर में मुख्यातिथि के रूप में विधायक प्रमोद विज ने शिरकत की। कुरुक्षेत्र से जितेंद्र ढींगरा, चंडीगढ़ से महेंद्र पाल गुप्ता, रमन अनेजा व डिप्टी गवर्नर राजपाल सिंह विशिष्ट अतिथि पहुंचे। रोटरी पानीपत साउथ के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शिविर के अध्यक्ष के रूप में असीम ग्रोवर मौजूद रहे। विधायक प्रमोद विज ने क्लब के सदस्योंं की सराहना की। क्लब के प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण कुछ दिव्यांग कृत्रिम अंग नहीं लगवा पाते हैं। उनके लिए यह पहल की है।
शहर और आसपास के मरीजों ने शिविर में भाग लेकर अपने कृत्रिम अंगों के लिए पंजीकरण कराया और अन्य कुछ दिव्यांगों को मौके पर कृत्रिम अंग वितरित किए। आर्य समाज के प्रधान शशि चड्ढा और रमेश बजाज ने शिविर में पहुंचकर इस कार्य की सराहना की। इस मौके पर अजय बत्रा, संजय बत्रा, गुलशन चुघ, आशीष, नवनीत गोयल, अरुण शेट्टी, राजेश गुप्ता व संगीत कपूर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें