फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कांग्रेस, आप प्रत्याशियों संग मेयर के लिए छह नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए कांग्रेस की सविता गर्ग और आम आदमी पार्टी के प्रीतपाल खेड़ा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। मेयर के लिए अंतिम दिन चार नामांकन दाखिल किए गए।
विज्ञापन

इसके साथ मेयर के लिए छह नामांकन आए हैं। पार्षद के लिए वीरवार को 72 नामांकन आए हैं। इनकी संख्या 127 पहुंच गई है। शुक्रवार को नामांकन की छंटनी और एक मार्च को वापसी का दिन रहेगा। इसके साथ निगम चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार तेज हो गया है।
भाजपा के साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता निगम चुनाव में जीत के दावों के साथ मैदान में उतर गए हैं। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सविता गर्ग ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिंदर सिंह बुल्ले शाह की अगुवाई में वीरवार को नामांकन दाखिल किया। वे जीटी रोड लालबत्ती चौक स्थित कांग्रेस भवन से जुलूस के साथ जिला सचिवालय पहुंचीं।
विज्ञापन

वरिंदर सिंह बुल्ले शाह ने कहा कि चुनाव भीड़ नहीं वोट जुटाने से जीता जाता है। भाजपा ने गत दिनों जीटी रोड जाम रखा। आम आदमी पार्टी के प्रीतपाल खेड़ा ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता की अगुवाई में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गिल को अपना नामांकन दिया। वहीं पार्षद पद के लिए अलग-अलग स्थानों पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए। कई लोगों के कागज पूरे नहीं मिले। वे इनको पूरा कराने के लिए दौड़ते रहे। कई लोग आखिरी समय में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर पाए।
यहां इतने नामांकन पत्र दाखिल किए ः वीरवार को वार्ड-1 में 3, 2 में 2, 3 में 1, वार्ड चार में कोई नामांकन नहीं आया। वार्ड-5 में 2, 6 में 2, 7 में 1 और 8 में कोई नामांकन नहीं आया। वार्ड-9 से 3, 10 में 3, 11 से 1, 12 से 2 और 13 से 6 ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड 14 व 15 से 3-3, वार्ड 16 में 10, 17 में 2 व 18 से कोई नामांकन नहीं आया। वार्ड 19 व 20 में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 21 में 2, 22 में 7, 23 में 4, 24 में 5 और 25 व 26 में 2-2 ने पार्षद के लिए अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें