फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विदेश में बैठकर शीलू चला रहा दहशत व रंगदारी का धंधा, गैंग में शामिल कर रहा कम उम्र के युवा

Thu, 29 Jan 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विदेश में बैठा शीलू डाहर पुलिस के लिए चुनौती बन चुका है। विदेश में बैठकर जिले में दहशत और रंगदारी का धंधा चला रहा है। जनवरी में ही शीलू ने दो बड़ी वारदात को अंजाम दिया। छह जनवरी को समालखा में राजेंद्र मित्तल की मिठाई की दुकान पर फायरिंग कराकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। 24 जनवरी को महराना में ट्रांसपोर्टर सी-सुब्रमण्यम पर हमला कराया। दोनों ही वारदात में कम उम्र के युवाओं को शामिल किया गया। पुलिस की ओर से अब शीलू के खिलाफ लुक आउट सकुर्लर जारी कराया जा रहा है और उसे विदेश से लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

समालखा में छह जनवरी की रात को गुड मंडी स्थित मिठाई की दुकान पर तीन बदमाशों ने फायरिंग की थी, जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों निखिल निवासी बिहौली, प्रिंस निवासी डाहर और वंश निवासी नारायणा को गिरफ्तार किया था। निखिल ने 12वीं के छात्र वंश व प्रिंस को 50-50 हजार का लालच देकर वारदात में शामिल किया था। 24 जनवरी को हुई वारदात में भी एक नाबालिग को शामिल किया गया था। पुलिस अब शीलू डाहर पर शिकंजा करने की तैयारी कर रही है। एसपी ने बताया कि शीलू को विदेश से लाने की तैयारी चल रही है, इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी, इसके साथ ही बदमाशों को संरक्षण देने वाले भी पुलिस की रडार पर आ गए हैं।

पहले रंगदारी में शामिल रहा प्रिंस, पार्क में पुलिसकर्मी को मारी थी गोली
पुलिस ने आरोपियों की कुंडली खंगाली। आरोपी प्रिंस के खिलाफ रंगदारी मांग और पुलिस पर फायरिंग करने की तीन प्राथमिकी दर्ज हैं। दिसंबर 2024 में चांदनी बाग क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित मिठाई व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। उस वारदात में प्रिंस शामिल था। जब पुलिस ने एक पार्क में आरोपियों की घेराबंदी की तो पुलिस पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें पैर में गोली लगने से एक एसआई घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। हाल ही में वह जमानत पर जेल से बाहर आया है। वहीं सुनील उर्फ गुंडा के खिलाफ इसराना और हिमाचल प्रदेश के शिमला में तीन प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन




शीलू डाहर को विदेश से लाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बदमाशों को उन्हीं के तरीके से सख्त जवाब दिया जा रहा है। संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें