मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने देवर, पति, सास, ननद के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी सहित अन्य आरोप में थाने में शिकायत दी, पुलिस ने केस कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और जमानत पर बाहर आने के बाद उसके साथ मारपीट की है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति और देवर नशे के आदी है और वह अपने दो बच्चों के साथ सुसराल वालों से अलग रहती है। गत 2015 में देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद आरोपी देवर को कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई थी। महिला ने बताया कि देवर जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। गत 14 मई और 27 जून को मारपीट की शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बताया कि तीन जुलाई को आरोपी देवर, पति, सास व ननद ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद थाना मॉडल टाउन पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।