फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वर्ष के छात्र ने 21 किली दौड़ लगाकर दिया बेटी बचाओ का संदेश

Sat, 01 Apr 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। छह साल के बच्चे ने शहर में 21 किलोमीटर लंबी हाफ मैराथन दौड़ लगाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। बच्चे की कोशिश की डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने सराहना की। उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में उभरते धावक शैलेश्वर को 25 किमी की दौड़ पूरी करने पर लघु सचिवालय परिसर में प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। शैलेश्वर ने यह दौड़ सुबह साढ़े छह बजे स्काईलार्क से शुरू की थी, जिसे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। शैलेश्वर ने यह हाफ मैराथन दौड़ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए की। उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने कहा कि शैलेश्वर जैसे धावक भविष्य में आगे चलकर अपने देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने  शैलेश्वर के पिता राम प्रसाद वशिष्ठ और माता अनीता शास्त्री को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऐसे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। भाजपा के पूर्व जिला प्रधान गजेंद्र सलूजा ने कहा कि जिला के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि ऐसे होनहार विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी सामाजिक संगठन तत्पर हैं।
विज्ञापन


यहां से शुरू  की रेस
शैलेश्वर ने शुक्रवार को करीब साढ़े छह बजे  स्काईलार्क से अपनी दौड़ शुरू की और सलारगंज गेट, वार्ड नंबर-11, सनौली रोड, हुडा सेक्टर-12, मित्तल मेगा मॉल, जीटी रोड, अनाज मंडी, कृष्णपुरा, आठ मरला और मॉडल टाउन से होकर लघु सचिवालय में समाप्त की। शैलेश्वर के साथ लीटल ऐंजल स्कूल के तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले आठ वर्षीय नैतिक जसूजा ने भी रास्ते के बीच में ही शैलेश्वर के साथ 14 किमी की अपनी दौड़ पूरी की। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के सह सचिव संजीव त्यागी, सतीश चंद्रा, रोशनलाल मित्तल, अनिल बिंदल, विजय अग्रवाल, संजय जैन, जसबीर राठी, अशोक छाबड़ा, मनोज शर्मा, सुरेश रावल और शैलेश्वर के पिता राम प्रसाद वशिष्ठ और उनकी माता अनीता शास्त्री के साथ-साथ शैलेश्वर के अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें