फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: साहब, ऑड-ईवन से दिव्यांग बेटे की पढ़ाई छूटी, छूट दी जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नांंगल खेड़ी के मामन ने जनता समाधान शिविर में लगाई गुहार
विज्ञापन

- शिविर में 39 शिकायत पहुंचीं, क्रीड, पुलिस और पेंशन विभाग की ज्यादा
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। साहब, मेरा बेटा दिव्यांग है। मैं उसे ऑटो में हर रोज स्कूल लाता और ले जाता था। प्रशासन ने एक सप्ताह पहले ऑड-ईवन लागू कर दिया। इसके चलते बेटे को रोजाना स्कूल नहीं भेज पाता है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसमें छूट दी जाएं। नांगल खेड़ी गांव के मामन ने सोमवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर में यह गुहार लगाई। उन्होंने दिव्यांग बच्चे को स्कूल से घर लाने व ले जाने की इजाजत मांगी। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लिया। वहीं शिविर में 39 शिकायत पहुंचीं। जिनमें क्रीड, पुलिस और पेंशन विभाग की ज्यादा रहीं।
एसडीएम मनदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों काे समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि जनता की शिकायतों पर संज्ञान लेना और उनका उचित समाधान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने कहा कि शिविर में दर्ज शिकायतों के समाधान पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। डीडीपीओ राजेश शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी निकासी की समस्या रखी
अमनदीप वासी इसराना ने खेतों से पानी निकलवाने की मांग की। उन्होंने ड्रेन की सफाई कराने की भी मांग की। प्रेमलता वासी समालखा ने अतिक्रमण हटवाने की मांग उठाई। सुशीला वासी मनाना ने जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने, वार्ड-19 के बिल्लू, शिवम, गणेश, राजवीर, माला, आदर्श, राजकुमार व सुमन ने राशन डिपो आपूर्ति कराने, गोपाल कृष्ण ने रुकी पेंशन दिलवाने, यशपाल ने मोटरसाइकिल के साथ रेहड़ी जोड़कर कॉमर्शियल कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, नरेंद्र कुमार निवासी समालखा ने प्लाट का इंतकाल कराने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। वजीर सिंह, कुलदीप और सरोज ने गांव राजाखेड़ी में गली बनवाने के लिए प्रशासन से अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें