फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रोलर स्केटिंग में अंश और अभय ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडी विद्या मंदिर सिटी के छात्रों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चमकाया नाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर सिटी के खिलाड़ियों ने कैथल में रविवार को आयोजित द्वितीय हरियाणा स्टेट ओपन जोनल स्पीड रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चार पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में विद्यालय के 10वीं के छात्र अभय गहलावत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया है। इसी तरह सातवीं के छात्र अंश गुलिया ने एक रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों ने अपने दृढ़ निश्चय, लगन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी कंदौला ने कहा कि हमारे छात्रों ने राज्य स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह केवल उनकी मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम नहीं है बल्कि विद्यालय में दी जाने वाली सर्वांगीण शिक्षा और मार्गदर्शन का भी प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें