फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब...! ठंडे पानी की जुगाड़ करा दो

Wed, 05 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। साहब! मंडी में गेहूं उतरवाने और लोड करने के लिए पल्लेदार हैं, लेकिन पानी और सार्वजनिक शौचालय मंडी में नहीं है। ऐसे में हम काम छोड़कर कहीं जा भी नहीं सकते।
गेहूं के सीजन में अधिकारी अनाज मंडी में सभी सुविधाएं उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं। लेकिन, किसान और आढ़ती तो दूर पल्लेदार तक सुविधाएं न मिलने से परेशान हैं। अमर उजाला माई सिटी ने मंडियों का दौरा कर पल्लेदारों से भी बात की। पटना के गांव बाल से पानीपत अनाज मंडी पहुंचे पल्लेदार संजय, सरोवर, दिनेश, राजीव, पदार्थ और दिलीप ने बताया कि अनाज मंडी में पीने के ठंडे पानी का इंतजाम नहीं है। वाटर कूलर तो लगा है, लेकिन उसमें से गर्म पानी आता है। मंडी में लगे छोटे वाटर कूलर का पानी जल्द खत्म हो जाता है। इसके बाद उन्हें इंतजार करना पड़ता है। अनाज मंडी में कम से कम चार वाटर कूलर होने चाहिए। गर्मी के इस मौसम में ठंडे पानी की किल्लत है। अगले पांच-छह दिनों में गेहूं की आवक तेजी से मंडी में आएगी। उस बीच उन्हें भी परेशानी हो सकती है। पल्लेदारों ने बताया कि मंडी में शौचालय भी नहीं है। प्रशासन एक शौचालय का निर्माण करवा रहा है। पल्लेदार बताते हैं कि अनाज मंडी में मूलभूत सुविधाओं का बुरा हाल है। सफाई भी नहीं है। हकीकत जानने के लिए उच्च अधिकारियों को मंडी का औचक निरीक्षण करना चाहिए। सारे दावोें की हकीकत सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडी में बिहार से हजारों पल्लेदार आ सकते हैं। पल्लेदारों ने मांग की है कि प्रशासन को समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

पकड़े गए तो देना होगा जुर्माना
अनाज मंडी में आए पल्लेदार विनोद कुमार ने बताया कि वह सफाई का ध्यान रख रहे हैं। वह खुले में शौच करने से बचते हैं। विनोद ने कहा कि अनाज मंडी में हजारों की संख्या में पल्लेदार पहुंचते हैं। उनके लिए पीने के ठंडे पानी का इंतजाम होना चाहिए। ताकि उन्हें गर्मी के मौसम में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि खुले में शौच करने पर उन्हें जुर्माना भी देना पड़ सकता है। इसलिए भी वह सार्वजनिक शौचालय में पांच रुपये देना उचित समझते हैं।
सीवर जाम तो कैसे चलेगा काम
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान धर्मबीर सिंह मलिक ने बताया कि मंडी में प्रशासन शौचालय का निर्माण करवा रहा है। लेकिन मंडी में पहले से ही सीवर जाम है। ऐसे में काम चलना मुश्किल है। सीवरों को खुलवाने के लिए कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या हल नहीं की गई। शौचालय बनाने का कोई फायदा नहीं है। इससे पहले सीवरों की सफाई होनी जरूरी है।
विज्ञापन


मेरे पास गन्नौर और पानीपत अनाज मंडी का चार्ज है। दोनों स्थानों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पल्लेदारों और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कोई कमी रह गई है तो उसे भी दूर कर दिया जाएगा। पल्लेदारों व और किसानों से बातचीत की जाएगी।
आशा रानी बोहत, सचिव, मार्केट कमेटी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें