फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर छोटूराम ने बुलंद की किसानों की आवाज

Wed, 05 Feb 2014 12:44 AM IST
पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दीनबंधु सर छोटूराम ने पलवल से पेशावर तक किसानों और मेहनतकश को मजबूत करने का जो कार्य किया था, प्रदेश सरकार उसे आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन



दीनबंधु सर छोटूराम को नमन करते हुए दीपेंद्र ने कहा कि सर छोटूराम हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
सांसद मंगलवार को किसान भवन, पानीपत में आयोजित किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने रिसालू गांव में भी जनसभा को संबोधित किया। सांसद ने वसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि इस दिन को हम सर छोटूराम जयंती के तौर पर मनाते हैं।

सर छोटूराम ने ऐसे समय में किसान, गरीब और मेहनतकश की लड़ाई लड़ी जब किसान के लिए खेती करना मुश्किल हो रहा था। किसान और मेहनतकश पर अत्याचार किए जा रहे थे। किसान की बात करना आसान नहीं था, लेकिन सर छोटूराम ने किसान की आवाज को बुलंद करते हुए उन्हें संगठित किया और उनकी आवाज उठाई।     
विज्ञापन

रहबरे आजम सर छोटूराम ने प्रदेश, देश से आगे सरहद से परे किसानों को एक किया।


 किसान, गरीब और मेहनतकश के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज भी संसद में किसान और उनके हित की बात होती है तो उत्तर भारत से ही नहीं दक्षिण भारत से संसद में प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद भी सर छोटूराम का नाम सम्मान के साथ लेते हैं। इस पर मुझे भी खुशी होती है और सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि कुछ समय पहले भारतीय संसद के प्रतिनिधिमंडल में उन्हें पाकिस्तान के पंजाब में जाने का अवसर मिला। लाहौर में स्थित विधानसभा अध्यक्ष भी मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि सर छोटूराम ने कमेरे वर्ग के लिए जो किया वह अविस्मरणीय है। उन्होंने लाहौर असेंबली के स्पीकर से असेंबली में सर छोटूराम जी का चित्र लगाने का प्रस्ताव रखा। इस पर असेंबली ने सहमति जताई।
जिस तरह सर छोटूराम की किसान को मजबूत करने की सोच थी उसी अनुरूप प्रदेश में पिछले आठ वर्षों में किसान को मजबूत करते हुए किसान हित में अनेक बड़े फैसले लिए गए हैं।

देश में भी किसान मजबूत हुआ है। लेकिन अभी किसान के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है ताकि देश की आबादी में 50 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाला किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पिछले साठ वर्षों में पानीपत में एक ही सरकारी कालेज था लेकिन पिछले आठ वर्षों के दौरान तीन नए सरकारी कालेज बने हैं।
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि किसानों के मसीहा सर छोटूराम के नक्शे कदम पर चलते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के दर्द को समझा है और सरकार ने किसानों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया है। सरकार किसानों के लिए भले का काम कर रही है।

इससे पूर्व उन्होंने गांव रिसालू में आयोजित जनसभा में पानीपत शहर के आसपास के गांवों तथा यमुना की तलहटी के विभिन्न गांवों में भी विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग दिए जाने की बात कही। जनसभाओं को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विधायक धर्मसिंह छौक्कर, पूर्व मंत्री प्रसन्नी देवी, महिला विकास निगम की चेयरपर्सन राजरानी पूनम, बिजेंद्र कादियान, जगदेव मलिक, दीपचंद फूलिया, बलबीर वाल्मीकि, खुशी राम जागलान, शशि लूथरा, बृजरानी शर्मा, महावीर डिडवाडी, सुशील शर्मा, किसान यूनियन के प्रधान चूहड़सिंह, सचिन कुंडू, दीपक खटकड़, अमित मलिक, गौरव, मुकेश टुटेजा, विक्रम शाह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें