- रोजाना लग रहा जाम, सड़क हादसों का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जीटी रोड पर कई जगह सिग्नल लाइटें खराब पड़ी हैं। इससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जीटी रोड पर जाम लग जाता है। अनाज मंडी मोड़, गोहाना रोड और जिला सचिवालय के सामने सिग्नल लाइट काफी समय से बंद है लेकिन अभी तक इनका समाधान नहीं हो पाया है। प्रशासन को बार-बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साथ ही समय पर पुलिस कर्मचारी तक सिग्नल पर मौजूद नहीं पाया जाता है। जिससे बिगड़ती हालात को देखते हुए हादसे को न्योता दिया जा रहा है।
राहगीर मनोज, सुरेश और राघव ने बताया कि शहर में कई जगह सिग्नल लाइटें काम नहीं कर रही है। जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जीटी रोड पर लंबा जाम लग जाता है। जिस कारण काफी समय तक वाहन चालकों को जाम में फंसकर खड़ा रहना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या के हल करने की गुहार लगाई है। जिससे कोई सड़क हादसा न हो।
शहर में कई जगह तकनीकी खराबी के कारण सिग्नल लाइटें बंद पड़ी हैं। जिन्हें जल्द कर्मचारी को बुलाकर ठीक कराया जाएगा। जिससे वाहन चालकों को और परेशानी न हो। साथ ही यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। जिस जगह सिग्नल लाइट खराब है। वहां पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जिससे कोई हादसा न हो।
सुरेश सैनी, डीएसपी ट्रैफिक।