फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कर्ज चुकाने के लिए बेटे से कराई 15 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिता-पुत्र गिरफ्तार, मकान मालिक के घर में की वारदात
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के कच्चा कैंप निवासी आनंद सेठी के घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सीआईए-2 टीम ने चोरी के आरोपी पिता-पुत्र को शुक्रवार देर शाम सिवाह बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी प्रवीण ने कर्ज उतारने के लिए अपने बेटे आदित्य से मकान मालिक के घर में चोरी कराई थी। चोरी के 15 लाख में से कुछ पैसों से कर्ज उतार दिया और कुछ पैसे जुआ और ऑनलाइन सट्टे में उड़ा दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 80 हजार रुपये बरामद किए हैं।
सीआईए-2 प्रभारी सुमित ने बताया कि 1 अक्तूबर की रात को थाना पुराना औद्योगिक में कच्चा कैंप निवासी आनंद सेठी के घर में अलमारी से 15 लाख रुपये की नकदी, सोने की एक चेन, एक अंगूठी, चांदी के सिक्के, सैमसंग व एप्पल के तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। जांच में सामने आया कि आनंद के दूसरे मकान में किराये पर रहने वाले प्रवीण और उसके बेटे आदित्य ने चोरी की थी। शुक्रवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सिवाह बस स्टैंड के पास हैं। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में प्रवीण ने बताया कि उस पर कर्ज था। इसे चुकाने के लिए उसने अपने बेटे के साथ मिलकर मकान मालिक के घर में चोरी की थी। आरोपी आदित्य ने पुलिस को बताया उसने चोरी की नकदी में से ज्यादातर पैसे ऑनलाइन जुआ, सट्टा खेलने व घूमने फिरने में खर्च कर दिए। कुछ कर्ज उतार दिया। मोबाइल फोन व चांदी के सिक्के नहर में फेंक दिए थे। सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें